Burnpur : Ramnavami शोभायात्रा ड्रोन से होगी निगरानी, अस्त्र-शस्त्र पर रोक
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: ( Asansol News In Hindi ) बर्नपुर के शिवस्थान मंदिर परिसर में 31 मार्च को रामनवमी के लिए होने वाले भव्य शोभायात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शोभायात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता बालेश्वर यादव कर रहे थे। इस दौरान मौजूद शिवस्थान मंदिर समिति तथा रामनवमी कमेटी के सचिव ओम प्रकाश सिंह, महावीर अखाड़ा कमेटी के महासचिव गौरी शंकर सिंह, संरक्षक राजेश सिंह, दामोदर सिंह, शांतिनगर हरिजन मंदिर महावीर अखाड़ा की सचिव सुनीता देवी और वोलेंट्री ब्लड डोनर्स के संस्थापक प्रवीर धर सहित विभिन्न मंदिर और महावीर अखाड़ा कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।














इस दौरान बैठक में रणनीति बनाया गया कि आने वाले 30 मार्च को नवमी की पूजा होगी। 31 मार्च को पगड़ी वितरण तथा शाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए विभिन्न अखाड़ा और मंदिर कमेटी शिवस्थान मंदिर में अपनी शोभायात्रा लेकर पहुचेंगे। इस दौरान प्रशासन के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। शोभायात्रा शिवस्थान मंदिर के नेतृत्व में निकलेगा, क्योंकि लाइसेंस मंदिर के नाम से है। वहीं जो कमेटी शोभायात्रा में शामिल होगी, उन्हें प्रशासन की ओर से दिया गया फार्म को पहले भरकर जमा करना होगा। इसमें शोभायात्रा निकालने के लिए किस रुट, समय, कितने लोग उपस्थित रहेंगे, कमेटी के पदाधिकारियों का विस्तार रहेगा।
- Raniganj News : डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार
- Asansol Live News : 1 लाख रुपये में बच्चे को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
- हंगामे की घटना में नेता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन रानीगंज थाने में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी बहस, दो हिरासत में
- हरित स्वतंत्रता” बनाने का आह्वान रूपनारायणपुर में वृक्षारोपण अभियान में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी, 40 हजार पौधे लगाने और संरक्षित करने का लक्ष्य
- ” সবুজ স্বাধীনতা” গড়ার ডাক রূপনারায়ণপুরে বৃক্ষরোপণ অভিযানে পশ্চিম বর্ধমানের জেলাশাসক, লক্ষ্য ৪০ হাজার চারা লাগানো ও সংরক্ষণ






