ASANSOL

मंत्री मलय घटक ने वार्ड 28 में किया टीएमसी कार्यालय का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के वार्ड 28 में  टीएमसी कार्यालय का राज्य कानून व लोक निर्माण  मंत्री मलय घटक ने  उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमेयर वसीम उल हक,  टीएमसी नेता शकील अहमद, सैय्यद अफरोज, पार्षद फनसबी आलिया, अनिमेष दास, पूर्व पार्षद कविता  यादव, इरशाद आलम, शहनवाज थान बाबू तबरेज, महफूज उल हसन, आदि मौजूद थे। 

मंत्री मलय घटक ने पार्टी कार्यालय उद्घाटन के साथ ही सभी को उपचुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा उपचुनाव में जीत टीएमसी को ही मिलेगी। उपचुनाव के लिए सभी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि इस वार्ड के टीएमसी पार्षद रहे गुलाम सरवर को निकाय चुनाव में टिकट  नहीं मिला  और वह  कांग्रेस में शामिल हो गये। वह चुनाव भी जीत गये। इसलिए टीएमसी यहां संगठन को नये सिरे मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। 

Leave a Reply