Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Railpar का युवक लापता, परिजन परेशान

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के रेल पार इलाके के महुआ डंगाल के रहने वाले विकी कुमार प्रसाद सोमवार से लापता है 26 वर्षीय विकी तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं उनसे बड़े भाई संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि उनका भाई विक्की मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है सोमवार से वह लापता है अक्सर वह ऐसे ही घर से बाहर निकल जाया करते थे लेकिन दोपहर होने तक वह घर वापस आ जाते थे लेकिन पिछले सोमवार को घर से निकले तो फिर वापस नहीं आए ।

आसनसोल उत्तर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है उनके पास जो मोबाइल है उसे मोबाइल का पुलिस वालों ने ट्रैकिंग पर लगाया था जिससे पता चला कि उनके भाई का लास्ट लोकेशन रांची दिख रहा था जब परिवार के लोग रांची गए तो उनका भाई वहां पर नहीं मिला संजीव ने बताया कि वह अपने भाई को लेकर काफी चिंतित हैं और प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके भाई को जल्द से जल्द ढूंढ दें।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *