ASANSOL

Asansol Uttar Ward Wise Result : पढ़े किन वार्डों में पिछड़ी तृणमूल

बंगाल मिरर, आसनसोल। Asansol Uttar Ward Wise Result : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल उत्तर विधानसभा इलाके के 32 वार्डों में से 15 में टीएमसी पीछे रह गई। जबकि दो महीने पहले हुए नगरनिगम चुनाव में इन वार्डों में पार्षदों ने हजारों वोटों से चुनाव जीता था।

Asansol Uttar Ward Wise Result
File photo

आसनसोल उत्तर के वार्ड 21 से श्रावणी मंडल को चार हजार वोट मिले थे, वहीं इस बार 616 वोटों से पीछे रह गई। वार्ड 31 से आशा प्रसाद को 2359 वोट मिला था,लेकिन यहां से टीएमसी 591 वोटों से पीछे है। 40 में मौमिता विश्वास को 2021 वोट मिले थे, वहीं इस बार 1387 वोटों से पीछे है। 41 में जीतू सिंह जीते थे, यहां से 1935 वोटों से पीछे हैं। बीबी कालेज केप्रिंसिपल डा. अमिताभ बसु वार्ड42 से 4हजार से अधि वोटों से जीते थे। लेकिन इस बार 1227 से पीछे रह गये। आसनसोल ग्राम में उत्पल राय 2295 वोट से जीते थे, 839 वोट से पिछड़ गये।

चर्चित वार्ड 30 और 44 है, यहां से टीएमसी क्रमश: 1442 और 739 वोटों से पीछे है, अमरनाथ चटर्जी 30 से 7 बार के पार्षद रहे हैं, निगम चुनाव में यहां 3429 वोटों से जीत मिली थी। वहीं वह इस बार 44 से खुद डेढ़ हजार वोटों से चुनाव जीतकर पार्षद बने थे।वहीं वार्ड 48 से ब्लाक एक के अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी उर्फ रॉकेट 3338 वोटों से जीते थे, लेकिन इसबार 1216 वोटों से पीछे रहे।

Asansol Uttar Ward Wise Result 54 से दिलीप बराल साढ़े तीन हजार वोटों से जीते लेकिन इसबार 687 वोटों से पीछे रहे। 76 में युवा टीएमसी की पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव बबीता दास ने 4440 वोट से जीत दर्ज की थी। लेकिन 1924 वोटों से टीएमसी इस वार्ड में पीछे रह गई। भाई वार्ड संख्या 27 में लगभग 2316 और 29 में 779 वोट से भाजपा आगे रही। रेलपार के अल्पसंख्यक वार्डों से मिली बढ़त से टीएमसी और मंत्री मलय घटक की लाज बच पाई।

Leave a Reply