ASANSOL

Ballia – Sealdah Express 9 तक रहेगी रद

बंगाल मिरर, आसनसोल : पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत वाराणसी मंडल में छपरा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य और छपरा एवं गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य तथा छपरा एवं छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन के कार्य के संबंध में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनें निम्नानुसार रद्द रहेंगी :-  

Cancellation of Trains

13137 कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस (25.12.2023 और 01.01.2024 को होने वाली यात्रा)
13138 आज़मगढ़-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (26.12.2023 और 02.01.2024 को होने वाली यात्रा)
13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (28.12.2023 से 08.01.2024 तक होने वाली यात्रा)
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (29.12.2023 से 09.01.2024 तक होने वाली यात्रा)

15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस (20.12.2023 से 8.1.2024 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।

15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस (21.12.2023 से 9.1.2024 तक होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।

Asansol -Adra – Asansol Memu 28 को रद्द रहेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में दिनांक 25.12.2023 (सोमवार) से 31.12.2023 (रविवार) तक संयुक्त साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण, निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:

रद्दकरण(निरसन): दिनांक 28.12.2023 को शुरू होने वाली 08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू की यात्रा रद्द रहेगी।

ट्रेनों का लघु समापन/लघु शुरूआत: 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू, दिनांक 29.12.2023 को शुरू होने वाली यात्रा, आद्रा में समाप्त हो जाएगी और वापसी में इसकी यात्रा आद्रा से शुरू होगी। आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी ।

नियंत्रण: दिनांक 28.12.2023 को खुलने वाली 18184 (आरा-टाटा) एक्सप्रेस की यात्रा को बर्नपुर-बीरो सेक्शन के बीच 30 मिनट के लिए नियंत्रित किया जएगा ।

Leave a Reply