ASANSOL

Breaking : Asansol में रेस्टोरेंट के पास 2 गुट भिड़े, पुलिस आई

बंगाल मिरर, आसनसोल : Breaking : Asansol आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत मुर्गासाल स्थित एक रेस्टोरेंट के पास  आपसी विवाद को लेकर दो गुटे भिड़ गये। रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। दो लोग खाने के लिए आये थे। उनके बीच विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आई। जिसका बाद मामला शांत हुआ।

बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में कुछ लोग खाना खाने के लिए आये थे। वह लोग कार लेकर आये थे। इसी बीच विवाद होने लगा कि उनलोगोंम ने रेस्टोरेंट मालिक के कार को धक्का मार दिया। जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मारपीट होता देख  रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर एक गुट को कार में बैठाकर रवाना किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Reply