ASANSOL

Asansol छठ घाट का उद्घाटन करेंगी सीएम निरीक्षक को पहुंचे अधिकारी

बंगाल मिरर, आसनसोल  : दुर्गा पूजा और काली पूजा पंडालों का उद्घाटन करने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार छठ पूजा के घाट भी उद्घाटन करने जा रही हैं। राष्ट्रीय बिहारी समाज पश्चिम एवं पूर्व बर्धमान के अध्यक्ष शम्भू नाथ झा दावा किया है कि उनके विशेष अनुरोध पर पहली बार आसनसोल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन करेंगी । उद्घाटन समारोह राम गुलाम सिंह तालाब सिलीकेट फैक्ट्री रोड़ मुर्गाशाल में 7 तारीख के शाम 4 बजे होने जा रहा है । प्रशासन के तरफ से सारी तैयारियां आरंभ कर दी गई है ।

नगर निगम के तरफ से युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है उद्घाटन से पहले आज डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों के टीम ने घाट का दौरा किया। शम्भू नाथ झा ने कहा ये आसनसोल वासियों के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री खुद हमारे छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन कर रहीं हैं। राजनैतिक एवं प्रशासनिक  सभी से अनुरोध है राम गुलाम सिंह तालाब आकर इस उद्घाटन समारोह में शामिल हों ।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *