ASANSOLASANSOL-BURNPURBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANKULTI-BARAKAR

शिल्पांचल में Petrol 100 के पार, सोशल मीडिया पर जता रहे आक्रोश

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : विधानसभा चुनाव में मोदी जी ने नारा दिया था,  अबकी बार 200 पार, लेकिन  भाजपा भले ही सौ  भी पार नहीं कर पाई। लेकिन देश के कई राज्यों की तरह शिल्पांचल में भी पेट्रोल सौ के पार हो गया है। अभी तक लोग चर्चा ही  करते थे  कि एक दिन आयेगा जब पेट्रोल सौ रुपये हो जायेगा, आज यह फसाना हकीकत बन गया है। शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर के पार हो चुकी है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी है।

HSD 92.48 / MS 100.06
XP 104.15 tody

 एक ओर राजनीतिक दल जहां सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं लोग सोशल मीडिया पर भी मीम्स शेयर कर और फब्तियां कस अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 

पेट्रोल के सौ पार होने पर देखें सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश

मुकेश झा लिखते हैं 


2014 के बाद पेट्रोल की कीमतों पर अमिताभ बच्चन की चुप्पी स्पष्ट है कि वे भी मोजीजी की तरह केवल एक अच्छे एक्टर हैंअच्छे इंसान नहींं

पाकिस्तान में टमाटर महंगे दिखाने वाले मुख्य टीवी चैनलआज 109 ₹पेट्रोल पर खामोश क्यों
कल्याण मौलिक लिखते हैं যাক বাবা,আজ আসানসোলে পেট্রোল ১০০ টাকা লিটার হল,এ কদিন একটু হীনমন্যতায় ভুগছিলাম 💪

Leave a Reply