Breaking : Paschim Bardhaman के DM का तबादला
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस अरुण प्रसाद ( IAS S Arun Prasad ) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें नदीया जिले का डीएम नियुक्त किया गया है। वहां वह शशांक सेठी की जगह लेंगे। गौरतलब है कि शशांक सेठी भी पश्चिम बर्दवान के डीएम रह चुके हैं। पश्चिम बर्दवान का डीएम कौन होगा इसका आदेश जल्द ही जारी होगी।















