ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज में मंत्री समर्थकों पर हमला पिटाई

भाजपा के दूसरे गुटे पर हमले का आरोप
रानीगंज में बाबुल समर्थकों पर हमला पिटाई

बंगाल मिरर, रानीगंज  ः रानीगंज में मंत्री समर्थकों पर हमला पिटाई। शिल्पांचल में भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी भी अब मारपीट तक पहुंच गयी है। रानीगंज में केन्द्रीय मंत्री सह सांसद सुप्रियो प्रतिनिधि दिनेश सोनी एवं अन्य पर कुछ लोगों ने हमला कर कर पिटाई कर दिया। हमलावर भी भाजपा के ही लोग बताये जा रहे है। कहा जा रहा है कि भाजपा के मंत्री और जिलाध्यक्ष गुट के अंतर्कलह का यह परिणाम है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद प्रतिनिधि सुधा देवी घायलों से मिलने के लिए रानीगंज अस्पताल में पहुंची।

बताया जा रहा है कि दिनेश सोनी एवं शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद रावत, सुकुमार सिंह, रंजीत रवानी आदि सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें वह लोग जख्मी हो गये। बताया जाता है कि महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी के पति के नेृत्व में हमला किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उन्हें अभी तुरंत घटना की जानकारी हुयी है, वह विस्तृत जानकारी लेकर मामले को देख रहे हैं। 

Leave a Reply