कुल्टी बोरो कार्यालय में रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी– जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए नगर निगम के सभी बोरो कार्यालय में पिछले कई दिनों से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसको दिखते हुए गुरुवार बोरो 10 में हुआ। जहां नगर निगम के प्रशंसक बोर्ड के सदस्य दिब्येंदु भगत के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया, नगर निगम प्रशासक बोर्ड चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। जहां नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य दीपेंदु भगत ने सर्वप्रथम रक्त दान कर रक्तधारियों का हौसला बढ़ाया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210715-WA0002.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
टारगेट को पूरा करते हुए 20 यूनिट रक्त दान किया गया। कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम प्रशासक बोर्ड के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, नगर निगम एडमिनिस्ट्रेटर मेंबर दिव्येंदु भगत, मीर हासिम, पूर्व वाइस चेयरपर्सन बच्चू राय, कृष्णा प्रसाद, बेबी बावरी, रजिया खान, विश्वनाथ बाऊरी, सिराज़ राजदान, नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह, छात्र नेता जतिन गुप्ता आदि उपस्थित थे।