CBI के 7 अधिकारियों पर गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर
मृतक की पत्नी रेशमा ने लगाये गंभीर आरोप, अनुब्रत को गिरफ्तार करनेवाले अधिकारी का नाम भी एफआईआर में
बंगाल मिरर, बीरभूम : ( Birbhum News In Hindi ) सीबीआई हिरासत में बागटुई कांड के मुख्य आरोपी ललन शेख की रहस्यमय मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की । सीबीआई के डीआईजी और एएसपी समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ 302 (हत्या का आरोप) सहित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें उल्लेखनीय नाम सुशांत भट्टाचार्य का है। सीबीआई का यह अधिकारी गौ तस्करी मामले में जांच अधिकारी के तौर पर कार्यरत है। बीरभूम तृणमूल जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को गौ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के कई अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि ललन की मौत की एफआईआर में सुशांत का नाम है। सीबीआई के एक अधिकारी, जो नाम नहीं बताना चाहते थे, ने दावा किया कि यह जानबूझकर किया गया था।



पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में सीबीआई के सात अधिकारियों के खिलाफ सभी मामले गैर जमानती हैं। उन पर जबरन वसूली, धमकी आदि के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह प्राथमिकी मृतक की पत्नी रेशमा बीबी की शिकायत पर आधारित है.गौरतलब है कि ललन का शव सोमवार दोपहर रामपुरहाट स्थित सीबीआई के अस्थाई कैंप के शौचालय में गले में लाल रंग के तौलिये से लिपटा शव बरामद हुआ था. सीबीआई का दावा है कि ललन ने ‘आत्महत्या’ की। हालांकि मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।








लालन की पत्नी रेशमा ने अपने पति की मौत के मामले में सीबीआई के खिलाफ कई आरोपों दर्ज कराई हैं। उसने धमकी देने, पैसे मांगने, मारपीट करने, घर का फर्नीचर तोडऩे समेत कई आरोप लगाई हैं। रेशमा ने सीबीआई के कई अधिकारियों के साथ गाय तस्करी मामले की जांच कर रहे अधिकारी सुशांत का भी नाम लिया। वहीं से सुशांत और सीबीआई के कई अन्य अधिकारियों का नाम पुलिस एफआईआर में है।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद



