West Bengal 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल
बंगाल मिरर, एस सिंह : राज्य पुलिस में सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। ज्ञानवंत सिंह को सीआईडी से हटा दिया गया है, अब उनके पास सिर्फ एसटीएफ की जिम्मेदारी है। आर राजशेखरन को सीआईडी के एडीजी सह आईजी का दायित्व दिया गया है। वहीं बैरकपुर के सीपी को आईजीपी एसीबी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। झारग्राम के एसपी विश्वजीत घोष को बिधाननगर पुलिस कमिशअनरेट का डीसी डीडी बनाया गया है। कोलकाता के ट्रैफिक डीसी अरिजीत सिन्हा को झारग्राम का एसपी बनाया गया है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220505-WA0059.jpg?resize=800%2C1134&ssl=1)