ASANSOL

Asansol कालीपहाड़ी में धंसान, कई घरों में दरार, क्षतिग्रस्त

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल (Asansol) साउथ थाना क्षेत्र के इसीएल श्रीपुर एरिया अंतर्गत कालीपहाड़ी तीन नंबर कोलियरी इलाके में धसान से अफरा-तफरी मच गई। धंसान के कारण साहेबकुठी इलाके में कई घरों में दरारें पड़ गई है। सूचना पाकर प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने पुलिस से मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई करने को कहा। टीएमसी नेता बादल मिश्रा, युवा टीएमसी नेता प्रमोद सिंह आदि मौके पर पहुंचे। 

Asansol कालीपहाड़ी में धंसान


स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की देर रात अचानक जोरदार आवाज के साथ यहां जमीन धंसने लगी। वहीं घरों में दरारें पड़ने लगी। जिससे आतंकित होकर लोग रात में घर छोड़कर भागने लगे। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहले भी इस इलाके में धंसान की घटना हो चुकी है। 


कुछ लोग धंसान का कारण इलाके में अवैध कोयला खनन तो कुछ लोग इसीएल प्रबंधन पर सही से बालू भराई न करने का आरोप लगा रहे हैं। इसीएल अधिकारी, पुलिस एवं टीएमसी नेता मौके पर मौजूद हैं। लोगों की पुनर्वास की मांग की जा रही है। 

Barakar Murder Case : बंटी, राकेश 7 दिन की रिमांड पर, मुकेश की तलाश 

Asansol लूटकांड : CID टीम जुटी जांच में

Leave a Reply