ASANSOL

Asansol में जिले के दो मंत्रियों का सम्मान समारोह

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) Asansol में जिले के दो मंत्रियों का सम्मान समारोह। पश्चिम बर्दवान जिले से दो कैबिनेट मंत्री पहली बार राज्य सरकार में बने हैं। दोनों को ही महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व दिया गया है। रवीन्द्र भवन में युवा तृणमूल और तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संयुक्त रूप से रवीन्द्र भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। युवा टीएमसी जिलाध्यक्ष कौशिक मंडल और टीएमसीपी संयोजक अभिनव मुखर्जी के नेतृत्व में मंत्रियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान एडीडीए वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, इंद्राणी मिश्रा, पार्षद राजेश तिवारी समेत कई पार्षद  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान मंत्री मलय घटक ने मंच पर बेवजह भीड़ लगानेवाले कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस संस्कृति को बदलना होगा। पहले खुद को मंच पर चढ़ने के योग्य बतायें, उसके बाद ही मंच पर आये, बिना वजह भीड़ न लगाये। कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डा. प्रदीप मजूमदार ने कहा कि कुछ महीनों में पंचायत चुनाव है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में किये गये कार्यों का बंगाल की जनता ने पूर्ण समर्थन करेगी, जैसा 2021 के विधानसभा चुनाव में किया। वर्तमान में जो कुछ हो रहा है उसका चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर प्रचार करें।

Leave a Reply