ASANSOLBusiness

ASANSOL मर्चेंट चैंबर की कमेटी गठित सोमेन बने अध्यक्ष

ASANSOL मर्चेंट चैंबर की कमेटी गठित सोमेन बने अध्यक्ष

बंगाल मिरर, आसनसोल ः गुरुवार को आसनसोल(ASANSOL) मर्चेंट चैंबर आफ कामर्स इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी 2020-22 के लिए गठित की गई। कोरोना संकट के कारण वर्चुअल एजीएम का आयोजन किया गया। नई कार्यकारिणी में सोमेन चटर्जी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं निखिलेश उपाध्याय, भरत ठक्कर को उपाध्यक्ष, इंदरपाल सिंह अरोड़ा को सचिव, विवेक खेतान को संयुक्त सचिव, दिलीप मस्करा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में बिजय माखरिया, हिरेन व्यास, अभय जयंत, अभिषेक शर्मा, निशांत सेठ, कृष्णा दुदानी, देबरूप रूद्र, शंकर चटर्जी, अखिल जालान, बिनोद केडिया, संदीप दारुका, अभिषेक डोकानिया है। वहीं सलाहकार मंडली में बीएस जयंत, जगदीश शर्मा, सीताराम अग्रवाल, एचआर माखीजा, असोक स्वायका, अनिल जालान, चंचल चंद्रा, संदीप सामंत, राजेश मिहारिया, रविपाल असी, महावीर शर्मा, सात्विक लाल है।

Leave a Reply