ASANSOL

Jitendra Tiwari : जन्मदिन पर लिया देहदान का संकल्प, पहल ने बांटे कंबल

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर एवं पांडेश्वर के पूर्व MLA जितेन्द्र तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार के दिन J K नगर की सामाजिक संस्था पहल की तरफ़ से स्थानीय पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित पहल कार्यालय में केक काट कर बच्चों में मिठाई बांटकर मनाया गया। इस के साथ ही इस अवसर पर स्थानीय 150 महिलाओं में कंबल वितरण किया गया। 

मौके पर पहल संस्था के प्रमुख अभय उपाध्याय, आसनसोल नगर निगम के बोरो पांच के पूर्व चेयरमैन कल्याण दास गुप्ता, शिवरतन गुप्ता, लक्ष्मण मंडल, माधव माजी, लालटू रूइदास, चुन्नू तिवारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। अभय उपाध्याय ने कहा कि जितेन्द्र तिवारी के राजनितिक जीवन की शुरुआत जे के नगर से ही हुई है, जिसके कारण जे के नगर के लोगों के साथ उनका काफी पुराना नाता रहा है, इसलिए यहां के लोग प्रतिवर्ष उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनके जन्म दिवस पर केक काटा गया एवं पहल की ओर से अंचल की 150 जरूरतमंद महिलाओं के मध्य कंबल वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने जितेन्द्र तिवारी की लम्बी उम्र का कामना की।

वहीं दूसरी ओर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने गुरुवार एक ट्वीट किया। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने जानकारी दिया कि मरणोपरांत अपना देहदान के लिए अप्लाई किया। अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने मृत्यु उपरांत अपना देहदान का संकल्प लिया। ताकि उनकी मृत्यु के बाद किसी को नई जिंदगी मिल सके। जीतेंद्र तिवारी ने सभी से आग्रह किया कि मरणोपरांत देहदान करे। ताकि एक मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके अंगों से दूसरा इंसान जिंदा रह सके। एक इंसान के अंगों से आठ लोगों को लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply