राम मंदिर की थीम पर छठ घाट का शिविर
बंगाल मिरर, आसनसोल : अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में करेंगे। लेकिन इसके पहले बंगाल में राम मंदिर की धूम मची हुई है, कोलकाता में राम मंदिर की तर्ज पर दुर्गापूजा पंडाल के बाद अब छठ घाट पर शिविर भी राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जायेगा। रेलपार के तपसी बाबा छठ घाट पर राइजिंग आसनसोल की ओर से राम मंदिर की तर्ज पर शिविर बनाया जा रहा है। यह जानकारी राइजिंग आसनसोल के संस्थापक सह पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी ने दी।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231118-WA0069.jpg?resize=500%2C374&ssl=1)
जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि राइजिंग आसनसोल द्वारा तपसी बाबा छठ घाट पर 19 और 20 नवंबर को सेवा शिविर आयोजित किया जायेगा। इस बार शिविर राम मंदिर की थीम पर होगा। इस शिविर का उद्घाटन 19 नवंबर की दोपहर को किया जायेगा।