होटल से पकड़ाये 18 जुआड़ियों का Bail Reject , दो लड़कियों को बॉन्ड पर छोड़ा
बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर) आसनसोल : ( Asansol Gambling in Hotel ) आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस द्वारा उषाग्राम बीबी कालेज स्थित होटल के कमरा संख्या 5015 से पकड़े गये 18 जुआड़ियों को पुलिस ने आसनसोल कोर्ट में चालान किया। जहां कोर्ट ने आरोपियों की जमानत खारिज कर जेल भेज दिया। वहीं होटल से दो लड़कियोंके भी पकड़े जाने की सूचना है। जिसे थाने से ही पुलिस ने बांड पर जमानत दे दी। दोनों लड़कियां कुल्टी इलाके की थी।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/img-20210913-wa00177831720703302253808-1.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)
गिरफ्तार आरोपियों में विनोद यादव( रामकिशुन डंगाल), सुधांशु कुमार, सुशील बर्नवाल (बराकर), बिट्टु राउत (कल्याणपुर), दीपक कुमार गुप्ता( नीघा कोलियरी), मुन्ना हेला( धदका सुकांत पल्ली)आसिफ हुसैन (पुराना स्टेशन मिस्त्री पाड़ा), कार्तिक नंदी (शीतला ग्राम),चंदन कुमार सिंह( सांता डंगाल ), गौर कर्माकर (एथोड़ा), मिराज खान (रानीतला कुलटी थाना), स्वपन रक्षित (बसई गांव मिहिजाम), अनिल अग्रवाल (धनबाद कनकन बाजार), बिजय कुमार (जामबुया गिरिडिह), दीनेश राउत( जामताड़ा फागुडि), मिठुन राउत, मो. आशिक (गिरिडीह थाना पछंबा ), चंदन बैनर्जी (सुभाष चौक जामताड़ा) शामिल थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/09/img-20210913-wa00217237899435094859525-1.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)