ASANSOL

West Bengal में Dogs का होगा रजिस्ट्रेशन,  पशुओं पर अत्याचार पर होगी कार्रवाई : दासू

बंगाल मिरर, आसनसोल: राज्य में पशुओं के रखरखाव एवं उससे जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। बीते दिनों स्टेट एनिमल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। 

इस संबंध में पूछे जाने पर  प्राणी संपदा विभाग के वाइस चेयरमैन वी. शिवदासन दासू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर निर्णय लिए गए हैं। बीते दिनों पशु कल्याण बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया है कि पशुओं पर अत्याचार रोकने के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। जो इसकी निगरानी करेगा।

 इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमों के अनुसार श्वान का पंजीकरण कराना होगा। वहीं पशुओं से संबंधित उत्पाद बेचनेवालों के लाइसेंस की भी जांच की जाएगी। शीघ्र ही राज्य भर में इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा। जो संगठन पशु हित के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्हें और सक्रिय होकर कार्य करना होगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से उन्हें सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply