Monday, September 21, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Monday, September 21, 2026
Bengal Mirror
BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

SBI का  39.53 करोड़ का लोन बकाया ! कारखाने पर लिया कब्जा

कारखाना प्रबंधन के अधिवक्ता ने कार्रवाई को बताया अवैध

बंगाल मिरर, काजल मित्रा :– ( SBI Take Possession of Immovable Property ) सालानपुर थाना अंतर्गत देंदुआ ग्राम पंचायत के नाकराजोरिया क्षेत्र में आग्नेय इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (हार्ड कोक) के नाम से जाने जाने वाले प्लांट गेट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया. (स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच-2) कोलकाता ने एक नोटिस लगाया और गेट को सील कर दिया।  हालांकि वेस्ट बर्दवान जिलाधिकारी की ओर से मजिस्ट्रेट वैद्यनाथ हेम्ब्रम सालनपुर थाना वसमेत कल्याणेश्वरी पुलिस की भारी तैनाती की गई, पहले फैक्ट्री के मुख्य गेट का ताला हथौड़े से तोड़कर सभी फैक्ट्रियों की वीडियोग्राफी करायी गया। बैंक का दावा है कि  अम्बे कोक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और बनवारी लाल अग्रवाल पर 39 करोड़ 53 लाख 11 हजार ऋण बकाया है। 

वहीं  आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ध्रुव कुमार सिंह ने पूरी प्रक्रिया को अवैध बताते हुए कहा कि  एडवोकेट श्रीतमा नियोगी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और  डीएम वेस्ट बर्दवान व अन्य  अधिकारियों के खिलाफ  सौरव अग्रवाल की ओर से कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. उन्होंने कहा कि एसबीआई बैंक का अम्बे कोक पर कर्ज है, लेकिन अम्बे इंडस्ट्रीज पर कोई कर्ज नहीं है, फिर भी अम्बे इंडस्ट्रीज की संपत्ति को बैंक ने अपने कब्जे में ले लिया है, इसलिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है, सुनवाई से पहले कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि हम पर कोई कर्ज नहीं है, इसलिए हममुझे लगता है कि यह कदम अवैध है, उसी स्थान पर पहुंचे बैंक अधिकारियों ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, उनका कहना था कि वह अधिकृत नहीं हैं, लेकिन पूरे प्रकरण में आग्नेय इंडस्ट्रीज, अम्बे कोक अम्बे इंडस्ट्रीज को लेकर भ्रम की स्थिति है, लेकिन इस क्षेत्र में इस प्लांट को आग्नेय इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (हार्ड कोक) के नाम से जाना जाता है। बैंक की नोटिस में बनवारी लाला अग्रवाल औक अंबे कोक इंडस्ट्रीज पर 39 करोड़ से अधिक की राशि का बकाया लिखा है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *