ASANSOL

Asansol : बोरो चेयरमैन का चुनाव 27 को,पढ़ें कौन है प्रबल दावेदार

लगभग 1 साल बाद आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन चुनाव की घोषण

बंगाल मिरर, आसनसोल, देव भट्टाचार्य : आसनसोल नगर निगम के नए बोर्ड का कार्यकाल 1 वर्ष पूरा हो गया है। अभी तक कोई बोरो चेयरमैन नहीं चुना गया था। शहर के नागरिकों से लेकर विरोधियों ने बार-बार सवाल उठाया है। हालांकि, मासिक बैठक में यह घोषणा की गई है कि 27 फरवरी को 10 बोरो चेयरमैन चुने जाएंगे। नगर निगम की इस बैठक में इस बोरो चेयरमैन के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने की घोषणा की गई।

चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि नगर निगम सचिव शुभोजीत बसु, नगर निगम के वकील सुदीप्त घटक और कार्यपालक अभियंता अचिंत बरूई के नेतृत्व में 3 लोगों की कमेटी बनाई गई है. इस संबंध में दो दिनों के भीतर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पास प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में एक नाम होना चाहिए। यह चुनाव 27 फरवरी को 10 होगा।

इसके साथ ही कयास लगने शुरू हो गए हैं कि बोर्ड चेयरमैन की कुर्सी किसे मिलेगी तृणमूल सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बोरो एक में शेख शानदार या अब्दुल हाउस, बोरो दो में शहजादा या अलग बोस, बोरो 3 में उत्पल सिन्हा, बोरो 4 में राजेश तिवारी, बोरो 5 में अनिमेष दास, बोरो 6 में डॉक्टर देवाशीष सरकार, बोरो सात में अशोक रूद्र और शिवानंद बाउरी, बोरो 8 में संजय नोनिया या मुनमुन मुखर्जी, बोलो नौ में अंजन मंडल बोरो 10 में अशोक पासवान या सलीम अख्तर अंसारी प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply