ASANSOLPoliticsPOLL 2021

भाजपा ने यह कैसा होर्डिंग लगवा दिया

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके पहले सरगर्मी काफी बढ़ गई है। राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक-दूसरे पर नेता निशाना साध रहे है। अब आसनसोल शहर में भाजपा वालों ने ऐसा होर्डिंग लगाया है। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चायें हो रही है। अभी तक लड़ाई भाजपा और टीएमसी की थी। 
लेकिन अब व्यक्तिगत तौर पर राज्य के कानून मंत्री मलय घटक को भाजपा ने निशाना बनाया है।

 जिले में टीएमसी के हैवीवेट उम्मीदवार मलय घटक के खिलाफ भाजपा ने दबंग कृष्णेंदु मुखर्जी को मैदान में उतारा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में रातोंरात होर्डिंग लगाये गये हैं, जिसमें बांग्ला में लिखा हुआ है कि एबार घटक बिदाय। इसके बाद से इसे लेकर तरह-तरह की चर्चायें हो रही है।


 टीएमसी नेता अभिजीत घटक पहले ही कह चुके हैं कि टीएमसी ने ओर कानून मंत्री मलय घटक को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा के उम्मीदवार 17 आपराधिक मामले हैं। आम जनता के बीच क्या संदेश जा रहा है यह चुनाव परिणाम ही बतायेंगे। इसके लिए 2 मई का इंतजार करें। 

  • election advt mj
  • election advt