LatestWest Bengal

राज्य पुलिस में व्यापक फेरबदल, 55 पुलिस अधिकारियों का तबादला

बंगाल मिरर, एस सिंह :राज्य पुलिस में व्यापक फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस में डीआइजी से एसपी, एसीपी और एसएसपी स्तर के 55 अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। इसमें 50 से अधिक आइपीएस अधिकारी शामिल हैं। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में अभिषेक मोदी को डीसी(वेस्ट) बनाया गया है, वह चंदननगर कमिश्नरेट में डीसी थे। वहीं डा. सोनावने कुलदीप सुरेश को डीसी(सेंट्रल) बनाया गया है। वह बारूईपुर पुलिस जिला के एएसपी थी। वहीं एडीपीसी के एसीपी अक्षत गर्ग को कृष्णानगर पुलिस जिला का एएसपी बनाया गया है। 

देखें पुलिस अधिकारियों की सूची

Leave a Reply