PURULIA-BANKURA

 केंद्रीय विद्यालय आद्रा की ओर से संस्कृत सप्ताह का पालन

बंगाल मिरर, आद्रा  केंद्रीय विद्यालय आद्रा की ओर से संस्कृत सप्ताह का पालन किया गया। शुक्रवार को इस सप्ताह के समापन पर पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह की शुरुवात 20 से 26 अगस्त आयोजित किया गया था। इसे विद्यालय के प्राचार्य संग्राम बैनर्जी ने दीप जलाकर शुरुवात किया था। उन्होंने कहा की संस्कृत सभी भाषाओं में प्राचीनतम है। वेद, शास्त्र सहित अन्य ग्रंथ भी संस्कृत भाषा में ही लिखे गए है। आज हम इस भाषा से विमुख होते जा रहे है। जरूरी है कि इसका प्रचार प्रसार और अधिक हो। बच्चों में संस्कार देने के लिए भी संस्कृत से अवश्य परिचित करवाया जाए।

 वही इस विद्यालय में पूरे संस्कृत सप्ताह में गीता श्लोक, स्वाषितम, संस्कृत गीत, संस्कृत गीत पर नृत्य, रामायण, महाभारत और भागवत गीता से संवंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें विद्यालय से सुभाष, टैगोर, अशोका और रमण सदन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें शुक्रवार को पुरुस्कार के साथ ही समाप्त हो गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षका संध्या शानिग्राही, शिक्षक जेके गौर, शिक्षक मनोज कुमार भगत और शिक्षक अभिजीत नंदी ने पुरुस्कार विद्यार्थियों में वितरण किया।

Leave a Reply