ASANSOL

Breaking : Shootout at Asansol सूद कारोबारी की गोली मारकर हत्या

बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Asansol live news today ) आसनसोल के कुल्टी थाना इलाके क्षेत्र में सूद कारोबारी की गोली मारकर हत्या ( Shootout at Asansol ) कर दी गई। सुबह सात बजे गोलीबारी की घटना से चिनाकुडी तीन नंबर क्षेत्र। इलाके में सनसनी ह। मृतक का नाम शंभूनाथ मिश्रा (55) है। घटना की खबर बांका पुलिस छानबीन के लिए पहुंची है मृतक पेशे से सूद कारोबारी बताया जाता है डीसीपी अभिषेक मोदी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कह पायेंगे।

Shootout at Asansol


इस घटना के बारे में कि
बुधवार की सुबह शंभूनाथ मिश्रा चिनाकुड़ी 3 नंबर मोड़ स्थित दुकान पर नाश्ता कर रहे थे।. उसी वक्त बाइक पर दो अपराधी आए आये और शंभुनाथ पर फायरिंग कर दी. खबर पाकर कुल्टी थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची.
गोली लगने से घायल शख्स को जब आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि 6 राउंड गोलियां चलीं. पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों का खोखा बरामद किया.

डीसीपी अभिषेक मोदी ने घटनास्थल पर कहा कि चीनाकुड़ी डीपीएस मोड़ के पास एक व्यक्ति घर के बाहर ही था। तभी अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये। जहां उसे मृत घोषित किया गया। हमलावर दो थे। यहां सीसीटीवी मिला है। कई राउंड फायरिंग की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply