ASANSOLASANSOL-BURNPURराजनीति

भाजपाइयों ने उत्साह के साथ मनाया पीएम का जन्मदिन

बर्नपुर में पीएम की तस्वीर को प्रणाम करती सुधा देवी

बंगाल मिरर, आससनसोल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न हिस्सों में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किये गये। जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष माल्यदान किया गया। यहां भाजपा नेता शंकर चौधरी, सुदीप चौधरी, विनोद राजहंस आदि मौजूद थे। वहीं शाम में बर्नपुर बारी मैदान के निकट स्थित विवेकानंदी प्रतिमा के पास भाजपा ने जन्मदिन मनाया। सांसद प्रतिनिधि सुधा देवी समेत अन्य शामिल हुए। लोगों में लड्डू वितरण किया गया।

तिरपाल वितरण करती आशा शर्मा
तिरपाल वितरण करती आशा शर्मा

वहीं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के 70 वां जन्म दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 43 की पार्षद आशा शर्मा ने घर घर जाकर 50 त्रिपाल वितरण किया। इस दौरान शंकर चौधरी, सुजीत ठाकुर आदि मौजूद थे। 

वार्ड 39 में जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
वार्ड 39 में जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता

कुल्टी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। आसनसोल दक्षिण मंडल-3 के ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70वें जन्म दिवस का पालन किया गया।जिसमें उपस्थित थे मंडल अध्यक्ष राजकुमार चटर्जी, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो(गुड्डू भईया),मंडल के जनरल सेक्रेटरी मुकेश मंडल, उज्जल मंडल,मंडल सेक्रेटरी बिपस दास, शक्ति केंद्र प्रमुख मिठू बाउरी और ढ़ेर सारे कार्यकर्ता।

Leave a Reply