ASANSOL

रेलपारवासियों को मंत्री का तोहफा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के रेलपार अंचल के लाखों लोगों की सुविधा के लिए राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने तोहफा दिया। कलकता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट आथरिटी(KMDA) के माध्यम  से 7 करोड़ की लागत से बननेवाले ब्रिज का शिलान्यास मंत्री मलय घटक ने किया। कुरैशी मोहल्ला में इस ब्रिज का निर्माण होगा। 

वहीं इसी तरह का एक और ब्रिज सिद्दीकी ब्रिज के जगह पर बनेगा। जो वार्ड 28 और 25 को जोड़ेगा। जिसका शिलान्यास मंगलवार को किया जायेगा। 
इस दौरान टीएमसी नेता गुलाम सरवर, शकील अहमद, हाजी नसीम अंसारी, वसीम उल हक, सुजात हुसैन, ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, फनसबी आलिया, बेलाल खान, शागीर आलम कादरी, मो. इश्तियाक अख्तर, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे। 

मंत्री श्री घटक ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा राज्य की विकास के लिए कार्यरत रहती है। मलय घटक ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। मलय घटक ने कहा कि अगर भाजपा एक अच्छी पार्टी होती या लोगों के विकास का काम करती तो 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद दस राज्यों के विधानसभा चुनाव मे से 9 राज्यो मे उनको हार का सामना नही करना पड़ता।

उन्होंने कहा कि याद रखिये सबसे मुश्किल दौर यानी कोरोना काल मे कौन आपके साथ था। उन्होंने कहा कि मोदी ने अचानक लॉकडाउन लगा दिया। मगर ममता बनर्जी ने सबके लिए राशन मुफ्त कर दिया। कोरोना का इलाज भी मुफ्त किया गया। उन्होंने कहा कि वहीं मोदी ने कभी घंटा बजाने या दीया जलाने की नसीहत जनता को दी। मलय घटक ने मोदी पर देश को लुटने का आरोप लगाया और कहा की आम जनता को केंद्र सरकार सिर्फ भ्रमित और बेवकूफ बना रही है।

Leave a Reply