ASANSOLLatestधर्म-अध्यात्म

घर की छतों पर भी दिखेगी छठ की छटा

बंगाल मिरर, आसनसोल : घर की छतों पर भी दिखेगी छठ की छटा (Chhath on roof) कोरोना संकट के बीच भी लोक आस्था के महापर्व छठ (chhath) को लेकर शिल्पांचल में उत्साह चरम पर है। लेकिन संकट के बीच त्यौहार मनाने के दौरान सावधानी भी जरूरी है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर वहां सार्वजनिक तौर पर छठ की अनुमति नहीं दी गयी है।

chhath ghat on roof
धादका में घर की छत पर बना घाट

झारखंड सरकार ने भी पहले रोक लगायी थी, लेकिन जनदबाव में फैसला वापस लेना पड़ा। पश्चिम बंगाल में भी हाईकोर्ट ने कुछ निर्देश दिये हैं। लेकिन अपनी सुरक्षा अपने हाथों में है। इसलिए शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में इस बार छट की आकर्षक छटा घर की छतों पर भी दिखेगी। विभिन्न अंचल में लोगों ने घर की छत पर ही कृत्रिम घाट का निर्माण किया है।

 धादका निवासी अनिल गुप्ता ने भी अपने घर के छत पर ही घाट बनाया है। उनका कहना है कि कोरोना संकट के कारण उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया है। संकट की इस घड़ी में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि सतर्क है। अपकार गार्डेन निवासी अशोक सिंह ने भी घर के छत पर ही छठ का इंतजाम किया है। इस तरह ही शहर के विभिन्न हिस्सों में घर की छतों पर ही अर्घ्य दिये जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि घाटों पर भीड़ नहीं होगी, अधिसंख्य लोगों ने विभिन्न नदी एवं तालाब घाटों पर ही छठ घाट बनाया है। जहां नगरनिगम एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किये गये हैं।

Leave a Reply