Tuesday, July 21, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol बालू लदे वाहन के धक्के से एक की मौत

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News Today In Hindi ) अब आसनसोल में बालू लदे वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत डामरा बाईपास में आज सुबह एक साइकिल सवार की मौत सड़क हादसे में हो गई बताया जाता है कि बालू लदे वाहन के चपेट में आने से या घटना हुई मृतक की पहचान गरीबन धारी के रूप में हुई है जो घुषिक धारी पाड़ा का निवासी था। पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है वहीं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने इसे लेकर निशाना साधा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गरीबन आज सुबह साइकिल लेकर जा रहे थे उसी दौरान डाबरा बायपास में बालू लदे हुए भारी वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने ट्वीट किया कि बालू माफियाओं ने आज एक और जान ले ली । गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बानपुर के दो तृणमूल कार्यकर्ताओं की मौत बालू लदे वाहन के चपेट में आने से हो गई थी इसे लेकर काफी राजनीतिक विवाद भी हुआ था इसके बाद बर्नपुर में कुछ दिनों के लिए बालू का परिवहन ठप कर दिया गया था।।

वही काली पहाड़ी और डामरा इलाके में बालू के ओवरलोड को लेकर काफी दिनों से आंदोलन भी चल रहा है लोगों का आरोप है कि यहां धड़ल्ले से ओवरलोड बालू ले जाया जा रहा है जिसके कारण सड़कें खराब हो रही हैं हादसे हो रहे हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *