Wednesday, August 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, August 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
DURGAPUR

Durgapur में सनसनीखेज घटना,‌ एक ही परिवार के 4 की मौत, हत्या का आरोप !

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur latest News ) दुर्गापुर के कुरीलियाडांगा मिलनपल्ली इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत को लेकर सनसनी फ़ैल गई। रविवार वार सुबह घर से मिलनपल्ली निवासी अमित मंडल का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। घर में उसकी पत्नी, सात साल का बेटा और एक साल की बेटी मृत पाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आ गए। परिवार का आरोप है कि संपत्ति के लिए उनकी हत्या की गई है।

उन्होंने अपनी मौत से पहले परिवार के कुछ लोगों को मोबाइल फोन पर वाट्सएप के माध्यम से मौत के कारण के बारे में संदेश दिया, जिससे परिवार के लोगों का शक बढ़ गया। मौके पर दुर्गापुर थाना पुलिस जांच में जुट गई। इस बारे में मृतक के एक रिश्तेदार तपन पाल ने बताया कि मृतक रिश्ते में उनके मामा लगते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मामा के घर वालों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद के चलते यह घटना हुई है।

उन्होंने इसे आत्महत्या करार देने से इनकार किया। बताया कि आज सुबह उनको एक फोन आया कि जल्दी ही उनके मामा के घर जाना है। वह अपने भाई को साथ लेकर यहां आए तो देखा कि एक ही घर में चार लोग मरे पड़े हैं। घर के बाहर नांटुटू रिया नमक कुछ लोग घूम रहे हैं। तपन पाल ने कहा कि उन्होंने उनको देखते ही चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया कि उन्हीं लोगों की वजह से इन 4 लोगों की मौत हुई है। उनका साफ कहना था कि यह आत्महत्या नहीं संपत्ति के लिए इनकी हत्या की गई है।

तपन पाल ने बताया कि उनके मामा जमीन का कारोबार किया करते थे। मृतक व्यक्ति भी जमीन का कारबार करता था, उनकी पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका थी। उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार में अब सिर्फ मृतक की मां ही जिंदा बची है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *