ASANSOL

Asansol : रेलपार में युवक की हरकत से तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

बंगाल मिरर, रेलपार ( आसनसोल ) : ( Asansol News Today in Hindi ) आसनसोल उत्तर थाना इलाके के रेलपार कसाई मोहल्ला इलाके में कल रात एक युवक की गतिविधियों के कारण तनाव फैल गया। लोगों ने उस युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। वहीं माना जा रहा है कि रेलपार में अशांति फैलाने की साजिश भी हो सकती है, जिसे पुलिस की तत्परता से संभाल लिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त युवक कसाई मोहल्ला इलाके में अचानक घुस आया। वह बूचड़खाने के पास जाकर वीडियो बनाने लगा। इसके साथ ही वह कुछ भड़काउ बातें भी कह रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे  पकड़ा और रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ा और लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर लोगों को भारी भीड़ जमा हो गयी। यह खबर पूरे शहर में फैल गई। जिसके बाद विभिन्न हिस्सों में तरह-तरह की चर्चायें होने लगी। जिसके बाद पुलिस ने सही समय पर त्वरित कार्रवाई कर मामले को शांत कराया।

गौरतलब है कि रेलपाई में दशकों से अवैध बूचड़खाना का संचालन हो रहा है। यहां से मांस की तस्करी की जाती है। जिसका संचालन गिरोह द्वारा किया जाता है। वहीं इस अवैध कारोबार संचालन के लिए गहरी सांठगांठ है। यहां से काफी लोगों को चढ़ावा जाता है। कुछ वर्ष पहले तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इसका विरोध किया था, तब काफी बवाल हुआ था।

Leave a Reply