ASANSOLBihar-Up-Jharkhand

Gorakhpur की ट्रेन जानें कब रहेगी रद्द, कौन सी ट्रेन नहीं जायेगी बलिया

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Indian Railway ) होली से पहले बंगाल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ( Gorakhpur ) और बलिया ( Ballia) आने-जानेवालों के लिए बुरी खबर है। कोलकाता से गोरखपुर जानेवाली ट्रेन पूर्वांचल एक्सप्रेस को जहां 9 से 17 मार्च के बीच तीन फेरा अप और तीन फेरा डाउन में रद कर दिया गया है। वहीं सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 17 और 18 मार्च को बलिया नहीं बल्कि छपरा तक ही जायेगी।

DELHI, MUMBAI, CHENNAI, BIHAR, UP जानेवालों के लिए खुशखबरी


   प्री इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्य तथा दिनांक 9.3.2022 से 19.3.2022 तक उत्तर पूर्व रेलवे के छपरा-बलिया सेक्शन में बलिया-सहतवार स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जुड़े रेलवे कार्यों का संरक्षा आयोग द्वारा निरीक्षण के कारण ट्रेनों के संचालन के लिए निम्नलिखित व्यवस्था की गई है:-

रद्द किया जाना: 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (09.03, 12.03 और 16.03.2022 को शुरू होने वाली) (3 फेरे) की यात्रा रद्द रहेगी।15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (13.03.2022 को शुरू होने वाली) की यात्रा रद्द रहेगी।15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (10.03 और 17.03.2022 को शुरू होने वाली) (2 ट्रिप) की यात्रा रद्द रहेगी।यात्रा समाप्त/संक्षित किया जाना: 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (17.3.2022 और 18.3.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को छपरा में समाप्त कर दिया जाएगा और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (18.3.2022 और 19.3.2022 को शुरू होने वाली) की यात्रा को लघु करते हुए छपरा से शुरू किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर नैनी और प्रयागराज छिवकी के बीच तीसरी लाइन को चालू करने और न्यू  करछना स्टेशन लाइन से फ्रेट  कॉरिडोर के लिए  समर्पित लाइन को जोड़ने तथा प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए, निम्नलिखित ट्रेन रद्द रहेंगी: –

  1. 22465 मधुपुर-आनंद विहार (ट) सुपरफास्ट एक्सप्रेस (10.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)।

Leave a Reply