ईसीएल के पूर्व एएमओ डा. आरआरके सिंह का निधन
बंगाल मिरर, आसनसोल : ईसीएल के श्रीपुर एरिया के पूर्व एएमओ डॉ. आरआरके सिंह का गुरुवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।उनके निधन से सातग्राम, श्रीपुर एरिया व कोलियरी में शोक की लहर छा गई। उन्होंने कोविड-19 के प्रथम चरण में अवकाश ग्रहण किया तथा लोगों की सेवा करते हुए पत्नी समेत खुद कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गए थे। उस समय उन्होंने रांची के मेदांता में 15 दिनों तक इलाज के बाद पति-पत्नी घर वापस आए थे। ईसीएल के सीएमओएआइ के सचिव डॉ. पी रंजन ने कहा कि वह एक अच्छा अभिभावक खो दिए। उनका कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। परिस्थिति जैसी भी हो वह लोगों का सहयोग करने से पीछे नहीं हटते थे। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। डा. आरके झा, श्रमिक नेता रमेश सिंह, बिजय सिंह, मनोज चौबे ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210520-WA0272.jpg?resize=411%2C500&ssl=1)