ASANSOL

Asansol नगरनिगम का बजट 423 करोड़

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वर्ष 2023-24 का बजट एवं बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित की गई। नगरनिगम द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए 423 करोड़ 96 लाख 88 हजार का बजट पेश किया गया। चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेयर बिधान उपाध्याय ने बजट पेश किया। मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि कुल 422 करोड़ 31 लाख 73 हजार रुपये का बजट है। यह राशि नगरनिगम द्वारा खर्च की जाएगी। वहीं 423 करोड़ 96 लाख 88 हजार आय का अनुमान है। नगरनिगम का एक करोड़ 56 लाख 15 हजार रुपये सरप्लस बजट है। पूर्व एवं प्रस्तावित को मिलाकर 10 करोड़ 96 लाख 90 हजार सरप्लस है। उन्होंने विकास कार्यों के प्रत्येक मद में राशि में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वृद्धि की गई है।

इस बारे में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आज वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए बजट पेश किया गया कुल 422 करोड़ 31 लाख 73 हजार का बजट पास किया गया इसमें 1 करोड़ 65 लाख 15 हजार रुपए की बचत का बजट पास किया गया उन्होंने बताया कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य निकासी तथा शिक्षा व्यवस्था पर खास तवज्जो दिया गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से मिलने वाले टैक्स के पैसे विभिन्न साइकिल स्टैंड तथा अन्य पार्किंग से मिलने वाले पैसे केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान के द्वारा लोगों को नागरिक सेवा पहुंचाई जाएगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में निगम द्वारा संचालित स्कूलों में पठन-पाठन को और बेहतर करने के मकसद से बजट में प्रावधान किया गया है चेयरमैन ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी हेल्थ सेंटर हैं उनमें और बेहतर ढंग से चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने और निकासी व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है

2023-24 में किस मद में कितनी राशि होगी खर्च
घर – घर पानी, ओएचआर निर्माण : 111.25 करोड़

आवास निर्माण योजना : 51.25 करोड़

पाइप लाइन कनेक्शन, ट्यूबवेल लगाने एवं मरम्मत : 65.76 करोड़
सड़क निर्माण एवं मरम्मत : 38.5 करोड़

विद्युतीकरण : 8.35 करोड़
सफाई के लिए वाहन एवं कूड़ेदान खरीद : 10.35 करोड़

निकासी व्यवस्था (ड्रेन ) : 5.47 करोड़
कम्यूनिटी सेंटर : 4.54 करोड़

जाहेर स्थान : 58.31 लाख
युवा कल्याण : 15 लाख

Leave a Reply