Asansol : Railpar दो गुटों में भड़का तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
बंगाल मिरर, रेलपार : Asansol : Railpar दो गुटों में भड़का तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति। आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत महुआ डंगाल इलाके में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को केन्द्र कर आज सुबह तनाव फैल गया। इस तनाव के कारण स्थिति विस्फोटक हो गई थी। वहीं इसे लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलने लगी। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता के साथ दोनों गुटों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्ती भी लगाई।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221010-WA0019.jpg?resize=500%2C372&ssl=1)
बताया जाता है कि इलाके के दो परिवार के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद पैदा हुआ। एक गुट का आरोप है दूसरे गुट ने उनपर आपत्तिजनक गंदगी फेंक दी। जिसका विरोध करने पर तनाव फैल गया। इसके विरोध में वह लोग पुलिस के पास गये। पुलिस ने तत्परता दिखाई तथा मौके की नजाकत को भांपते हुए भारी पुलिस बल इलाके में भेजा। जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ।