ASANSOL

जिले में कोरोना से फिर एक की मौत

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में कोरोना से बीते 48 घँटे में 2 की मौत हो चुकी है।  बीते 24 घंटे के दौरान जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई तथा 79 संक्रमित पाये गये हैं। जिले में बीते 4 दिनों में 372 संक्रमित पाये गये हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 644 पहुंच गई है। जिले में अब तक कुल 17 हजार 371 संक्रमित पाये जा चुके हैं। जिसमें से 16 555 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 172 की मौत हो गई है। जबकि 644 संक्रमित अभी भी एक्टिव है। बीते 4 दिनों में जिस तरह से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। उससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। 

Leave a Reply