ASANSOLLatestNews

बीजेपी Asansol जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा

बंगाल मिरर, आसनसोल : भाजपा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा JP Nadda दो दिवसीय बंगाल दौरे पर मंगलवार से आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका दौरा काफी महत्वपूर्ण है। वहीं इस दौरान वह आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन वर्चुअल तौर पर करेंगे।

बुधवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। आसनसोल  Asansol में भाजपा कार्यालय Bjp Office  में मध्य प्रदेश के गृह व कानून मंत्री नरोत्तम मिश्रा Narottam Mishra उपस्थित रहेंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ही आसनसोल जिला कार्यालय में पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि धादका इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे भाजपा का आलीशान जिला कार्यालय बनाया गया है।

Narottam Mishra
Narottam Mishra file photo

Leave a Reply