ASANSOL-BURNPUR

FSNL Wage Revision : 12% एमजीबी, एकमुश्त मिलेगा एरियर

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :  ( FSNL Wage Revision ) आज फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण जो की 1.1.2017 से लंबित थी, आज जेएफसी (JFC) की मीटिंग के दौरान मैनेजमेंट और यूनियन के बीच समझौता कर लिया गया। यह जानकारी फेरो स्क्रैप परमानेंट एंप्लॉयीज यूनियन (इंटक), बर्नपुर के अध्यक्ष हरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि  वेतन पुनरीक्षण के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार है।

Harjit Singh


1) 31.12.2016 के बेसिक के ऊपर उस समय के वर्तमान डीए के साथ 12% एमजीबी के साथ किया गया।2) PERKS रिवाइस्ड BASIC के ऊपर 25% मिलेगा।3) पेंशन कंट्रीब्यूशन के तहत बेसिक पे पे ऊपर 6% का अंशदान कंपनी द्वारा किया जायेगा।4) 1.1.2017 से बकाया सारा एरियर का भुक्तान एक बार में कर दिया जायेगा।
5) हाउस रेंट अलाउंस जेड_ PREREVISED 2012 बेसिक पे के ऊपर केंद्र सरकार द्वारा नियमानुसार शहर के कैटेगरी के अनुसार भुक्तान करने का निर्णय किया गया।

Leave a Reply