ASANSOL

SAIL ISP CSR : मध्यदेशीय वैश्य समाज के श्री गणिनाथ आश्रम राधानगर में महिलाओं की स्वनिर्भरता के लिए कैंप

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- कुल्टी अंतर्गत मध्यदेशीय वैश्य समाज के मंदिर श्री गणिनाथ आश्रम राधानगर में बर्णपुर सेल आइएसपी सीएसआर के तरफ से और आसनसोल मध्यदेशीय वैश्य सभा (ट्रस्ट) के प्रयास से समयता मठ के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से एमब्रायडरी, फेब्रिक पेन्टिंग और डिजाइनर ब्लाउज मेकिंग कोर्स ट्रेनिंग केम्प का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम भारतिय परंपरा अनुसार सभी अधिकारियों को रीना साव द्वारा चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, रीना साव द्वारा अतिथि अभिजीत मंडल,विश्वजीत मंडल और सिलाई शिक्षिका श्रीमती पियाली बनर्जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बिनोद गुप्ता ने कहा जहां महिला सशक्तिकरण की बात आती वहां हमारे संस्था हर क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भरपुर प्रयासरत है। सचिव सुखदेव गुप्ता ने भी सेल आइएसपी और समयता मठ को धन्यवाद किया। वहीं उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय ने कहा सेल आइएसपी सीएसआर को धन्यवाद करते हुए कहा यह कार्यक्रम की सुरुवात संस्था के संरक्षक अयोध्या प्रसाद गुप्ता जी के द्वारा किया गया।

अयोध्या बाबु प्रयास में है की स्कुल को आश्रम में पुण: चालु किया जाए। विदित हो की सेल आइएसपी सीएसआर द्वारा गणिनाथ आश्रम में निशुल्क जाँच शिविर भी लगाया जाता है। महिला कमिटी प्रमुख रीना साव ने कहा लगभग 30 महिलाओं का नाम रजिस्टर किया गया है और सेल द्वारा सिलाई के दौरान सभी को सिलाई किट उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्था के तरफ महिलाओं के लिए हर संभव योजनाओं को लाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के राजकिशोर गुप्ता,सुनील साव, उषा देवी गुप्ता, जितेंद्र साव, रीना साव, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, सोमा सरकार, चंदा साव,तेतरी पासवान, संगीता साव और सोनाली केवडा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply