ASANSOLASANSOL-BURNPURLatestNewsWest Bengal

BJP दलित-महिला विरोधी : टीएमसी

बंगाल मिरर, आसनसोल ः (ASANSOL LIVE NEWS) यूपी हाथरस कांड ने देश को शर्मसार किया है। BJP दलित-महिला विरोधी है। इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आया है। इसके खिलाफ देश की जनता में आक्रोश है। इसके खिलाफ हमें आन्दोलन संगठित करने की जरूरत है। उक्त बातें राज्य के श्रम व कानून मंत्री सह टीएमसी जिला चेयरमैन मलय घटक ने कहीं।  जितेन्द्र तिवारी ने कहा हाथरस काका हाथरसी के कारण प्रसिद्ध था। लेकिन योगीराज में दलित युवती  के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के कारण बदनाम है। सरकार इस मामले को छिपा रही है। मीडिया ने इस मामले को उजागर किया तब 9 दिन बाद मामला किया गया। हमारे नेता डेरेक ओ ब्रायन, महिला सांसद प्रतिमा मंडल को जाने नहीं दिया गया। वहां 144 धारा  लगा दिया है।

BJP दलित-महिला विरोधी : टीएमसी
हाथरस कांड ने बीजेपी का असली चेहरा सामने लाया

 वहीं इस मामले के आरोपी वहां अत्याचर कर रहे हैं।  इस कांड ने बीजेपी का दलित और महिला विरोधी चेहरा सामने लाया है। जनता को यह पता चल चुका है। पीएम को कंगना की चिंता है, लेकिन दलित बच्ची के बलात्कार हत्या पर चुप है। बंगाल के लोग ऐसे अत्याचार के खिलाफ चुप नहीं रह सकते हैं। हमारी नेत्री अन्याय के खिलाफ सदा लड़ती आयी है। भाजपा का खाने का दांत अलग और दिखाने का अलग है। यह सच्चाई सबके सामने उजागर करने के लिए टीएमसी पूरे देश में आन्दोलन करेगी। इनके चेहरे पर महिला और दलितों के खून का धब्बा है।इस दौरान को-आर्डिनेटर हरेराम सिंह, विश्वनाथ पड़ियाल, प्रवक्ता तापस बनर्जी आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply