आसनसोल स्टेडियम का किया जायेगा आधुनिकीकरण: मंत्री मलय घटक
बंगाल मिरर, आसनसोल. आसनसोल स्टेडियम में आसनसोल डिवीजनल स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से राज्य के लोक निर्माण एवं कानून मंत्री सह आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक को सम्मानित किया गया. स्टेडियम के विकास एवं जिले में खेलकूद को बढावा देने के मुद्दे पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.














मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिये हर तरह से सहयोग कर रही हैं. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोइ कसर नहीं छोड़ा जाता है. ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बंगाल का नाम रौशन करें. उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोइ कमी नहीं है. उन्हें थोड़ा सा प्रशिक्षण देकर उनकी आंतरिक प्रतिभा को उभारा जा सकता है. आसनसोल स्टेडियम को बेहतर ढंग से सजाया जायेगा ताकि स्थानीय क्रीड़ा पे्रमियों को एक बेहतर और सुविधा संपन्न स्टेडियम मिल सके. खेल में एथलिट्स, स्वीमिंग, शूटिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी आदि सभी खेलों में जिले को बेहतर रूप से विकसीत करना होगा.
उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिये जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी वे उसके लिये हर सहयोग करेंगे. अवसर पर निगम प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह नगर निगम प्रशासक बोर्ड के सदस्य अभिजीत घटक, बालगोविंद मुकीम, दीपक रूद्र आदि उपस्थित थे.

