Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

Burnpur डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एजीएम, सोमनाथ पुनः अध्यक्ष, लव बने महासचिव

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: सेल इस्को इस्पात संयंत्र में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को भारती भवन प्रांगण में वार्षिक आम बैठक किया गया । सबसे पहले अध्यक्ष सोमनाथ माजी और महासचिव मनोज कुमार कर का स्वागत किया गया और फिर महासचिव द्वारा अपने समयकाल के दौरान हुए एसोसिएशन की गतिविधि का रिपोर्ट पेश किया गया । वित्त-सचिव द्वारा 2021-22 का वार्षिक आर्थिक आय-व्यय रिपोर्ट पेश किया गया ।

इस बैठक के दौरान एसोसिएशन के साधारण सदस्य द्वारा आय-व्यय रिपोर्ट कि उपर किए गया सवालों पर बित्त-सचिव जवाब दे कर संतुष्ट किए । इसके पश्चात बैठक में नयी कमिटी बनाया गया, जिसमें सोमनाथ माजी को दुबारा अध्यक्ष, लव कुमार मन्ना को महासचिव और सुरजीत चौधुरी को वित्त-सचिव की पद पर चुना गया। बाद मैं साधारण सदस्य द्वारा कुछ सुझाव दिया गया जिसे बैठक के कार्यवृत्त मैं दर्ज किया गया । वार्षिक आम बैठक में एसोसिएशन कि पूर्व उपाध्यक्ष विभाष मुखोपाध्याय एवं पूर्व महासचिव सुब्रत बंदोपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।

एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार कर, अध्यक्ष सोमनाथ माजी, उपाध्यक्ष गौतम नन्दी एवं शांतनु सेनगुप्ता, लब कुमार मन्ना, कल्याण बारिक, नरेश झा, द्युती शंकर बेहरा, कृष्ण कांत सिंह, सुरजीत चौधुरी, गोपाल मिश्रा, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, आलोक रंजन गीरी, संजीत बनर्जी, शीशीर मंडल, विवेकानंद कुमार आदि सहित सेल इस्को इस्पात संयंत्र कि अन्य डिप्लोमा इंजीनियर्स उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *