ASANSOL

Jitendra Tiwari का बाउंसर, राजनीति के खेल में हलचल

बंगाल मिरर, आसनसोल : Jitendra Tiwari का बाउंसर, राजनीति के खेल में हलचल आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ( jitendra Tiwari )  बीते कुछ महीनों से राजनीति से दूर-दूर थे। सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट के बजाय गूढ़ वाक्यों वाले पोस्ट कर रहे थे। लेकिन बाबुल सुप्रियो के हृदय परिवर्तन के बाद अचानक उन्होंने राजनीतिक पोस्ट से निशाना साधना शुरू कर दिया है। बाबुल सुप्रियो के प्लेइंग 11 पर उन्होंने बाउंसर फेंका है।
उन्होंने पोस्ट किया है कि  अभी कोई मैच नहीं है इसलिए रिटायर्ड हर्ट खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।कहीं खेल के समय वह एक्सट्रा प्लेयर तो नहीं बन जायेंगे ?

Jitendra Tiwari का बाउंसर, वहीं इसके पहले लिखा था कि पूर्व से पश्चिम जाने पर गद्दार, पश्चिम से पूर्व आने पर कहो न प्यार।

अचानक जितेन्द्र तिवारी  ( jitendra Tiwari ) की इस सक्रियता से फिर से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं इसी बीच उनके घर वापसी की भी चर्चायें हैं, लेकिन वह इस संभावना से इंकार कर रहे है।

Babul के दल बदलने पर सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे रोचक मीम्स

प्लेइंग 11 में खेलनेवाला हूं, रिजर्व नहीं, टीएमसी ने मौका दिया, सांसद से दूंगा इस्तीफा : बाबुल 

बाबुल जा सकते हैं रास, आसनसोल में उपचुनाव होने पर इनमें हो सकती है टक्कर