Asansol : Mumbai Mail में पकड़ा गया फर्जी टीटीई
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) अपने आपको रेलवे का टीटी बताकर ट्रेन में सफर करने वाले एक व्यक्ति को आसनसोल रेल मंडल के बराचक और सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के बीच आसनसोल रेल मंडल के सीआईटी द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । घटना के बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल के चीफ इंस्पेक्टर ऑफ टिकट मोहम्मद जाहिद अख्तर ने कहा कि बराकर के बाद एक व्यक्ति से उनका टिकट मांगा गया तो उन्होंने जो टिकट दिखाया वह जनरल टिकट था जबकि वह सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ा हुआ था














जब उनसे फाइन देने के लिए कहा गया था उसने खुद को टीटीई बताया लेकिन उनकी बातों में विसंगतियां पाई गई और उनसे उनका आईडी कार्ड मांगा गया जो आईडी कार्ड से दिखाया वह भी प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुआ। इसके उपरांत आरपीएफ के वेस्ट पोस्ट को खबर दी गई अधिकारियों ने आकर उसे अपनी हिरासत में लिया उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले आसनसोल में इसी तरह से एक फर्जी स्टेशन मास्टर पकड़ा गया था। आसनसोल में फर्जी नौकरी गिरोह काफी सक्रिय रहा है। यहां से ठगी गिरोह द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों के भोलेभाले बेरोजगार युवकों को ठगा गया है। पुलिस ने कई बार कार्रवाई भी की है।
- डेटा रिचार्ज के पैसे और अतिरिक्त कार्य भत्ते की मांग को लेकर सालानपुर में आईसीडीएस कर्मियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
- ডেটা রিচার্জের টাকা ও অতিরিক্ত কাজের জন্য ভাতার দাবি সালানপুরে আইসিডিএস কর্মীদের বিক্ষোভ, স্মারকলিপি
- आसनसोल जिला अस्पताल में बच्चों के लिए “पोषण पुनर्वास केंद्र” शुरू, उद्घाटन किया नगर एवं शहरी विकास मंत्री ने
- আসানসোল জেলা হাসপাতালে শিশুদের জন্য ” পুষ্টি পুনর্বাসন কেন্দ্র ” উদ্বোধনে পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রী
- आवाज़ का नमूना देने के मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पाल का तंज, कहा – “कोई भी कानून से ऊपर नहीं”


