ASANSOL

PATNA & SAMASTIPUR के लिए दो और परीक्षा स्पेशल ट्रेनें  

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल, जून 9, 2022 :  ( TWO MORE EXAMINATION SPECIAL TRAINS FOR PATNA & SAMASTIPUR) परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हावड़ा – पटना और कोलकाता – समस्तीपुर के बीच निम्नानुसार 02 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी । रेलवे की ओर से बताया गया कि 

• 03023 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल 10.06.2022, 13.06.2022 एवं 17.06.2022 को हावड़ा से 13:50 बजे खुलेगी और उसी दिन 23:25 बजे पटना पहुँचेगी तथा 03024 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल 11.06.2022, 14.06.2022 एवं 18.06.2022 को पटना से 15:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 00:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी यातायात के दौरान यह 03023 हावड़ा – पटना परीक्षा स्पेशल की 13.6.2022 की समय-सारणी में संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। अब उक्त हावड़ा – पटना परीक्षा स्पेशल हावड़ा से 13.6.2022 को 23:45 बजे खुलेगी और अगले दिन 09:35 बजे पटना पहुंचेगी। यातायात के दौरान यह ट्रेन आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।03023 हावड़ा – पटना परीक्षा स्पेशल की 13.6.2022 की समय-सारणी में संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। 

• 03155 कोलकाता-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल 10.06.2022, 14.06.2022 एवं 17.06.2022 को कोलकाता से 22:25 बजे खुलेगी और अगले दिन 11:30 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी तथा 03156 समस्तीपुर-कोलकाता परीक्षा स्पेशल 11.06.2022, 15.06.2022 एवं 18.06.2022 को समस्तीपुर से 13:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 00:10 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यातायात के दौरान यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।इन ट्रेनों में आरक्षित एवं अनारक्षित डिब्बे होंगे।

Leave a Reply