ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Asansol बीसी कॉलेज में कंप्यूटर लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन, पहुंचे बांगला मोदेर गर्व में

53 लोग हुए सम्मानित,शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया है सर्वाधिक विकास : मलय घटक


बंगाल मिरर, आसनसोल : बीसी कॉलेज में प्रति वर्ष की इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बीसी कॉलेज में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन राज्य के कानून, विधि व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक और केएनयू के कुलपति साधन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से शिलापट क अनवरण कर किया। मौके पर बीसी कॉलेज के प्रचार्य फाल्गुनी मुखोपाध्याय, तपन बनर्जी, डॉ. स्वप्न दे सहित अन्य गणमान्य लोग मोजूद रहें।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा की राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में शिक्षा के विकास के लिए कई योजना को लागु किया है। आज छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार की और 10 लाख का ऋण दिया जा रहा है। राज्य में जितना विकास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया उतना विकास किसी भी राज्य में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की आज बीसी कॉलेज के आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया है। इस लैब में सॉफ्टवेर डेवलपमेंट को लेकर रिसर्च किया जायेगा। इस रिसर्च में केएनयू के शिक्षक भी सहयोग करेंगे।

कॉलेज के प्रचार्य ने कहा की सम्मान समारोह में विभाग, फैकल्टी और छात्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 53 लोगों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को शाल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री मलय घटक पहुंचे बांगला मोदेर गर्व के कार्यक्रम में


आसनसोल : सेनरेले मैदान में आयोजित हुए बांगला मोदेर गर्व कार्यक्रम में शनिवार को राज्य कानून, विधि व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक शामिल हुये। मौके पर निगम प्रशासक बोर्ड सदस्य श्याम सोरेन, तृणमूल नार्थ ब्लाक दो के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा सहित तृणमूल के सैकड़ो कार्यकर्त्ता रहे मोजूद। मंत्री ने कार्यक्रम का परिदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मंत्री मलय घटक का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply