ASANSOL

Adhir Chowdhury In Asansol : मोदी देश, दीदी प्रदेश को लूट रही,  टीएमसी प्रार्थी बहुरूपी सिन्हा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पुईतुंडी के समर्थन में प्रचार करने रविवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ( Adhir Chowdhury ) आसनसोल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए (Adhir Chowdhury In Asansol) उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि  मोदी और दीदी  के बीच सांठगांठ है। दोनों ही कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं। वहीं उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राज्य में कत्ल बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। यहां आम लोगों की जिंदगी की कोई सुरक्षा नहीं है। वहीं टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को उन्होंने बहुरूपी सिन्हा करार दिया।

उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस कभी भाजपा में तो कभी टीएमसी में रहते हैं। इसके बाद वह कहां जाएंगे किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के राजनीति चरित्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह किसी आदर्श को लेकर राजनीति नहीं करते अधीर चौधरी ने कहा कि एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतें भी दिन-पर-दिन बढ़ते बढ़ते हजार तक पहुंच चुकी है। वहीं राज्य में उगाई जाने वाली सब्जियों के दाम भी आम लोगों की पहुंच के बाहर जा रही हैं। लेकिन ममता बनर्जी मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ पूरे देश को नरेंद्र मोदी लूट रहे हैं तो वहीं प्रदेश को ममता बनर्जी लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में जो इजाफा हुआ है। उसमें 63 फीसदी फायदा अगर केंद्र सरकार को हो रहा है तो 37 फीसदी फायदा राज्य सरकार को हो रहा है।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक केंद्र में नरेंद्र मोदी और बंगाल में ममता बनर्जी का शासन है। इस देश और प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है। अधीर चौधरी ने आगे कहा कि पवित्र रमजान महीने में इतनी भीषण गर्मी में भी जिस तरह से लोगों का और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन इस रोड शो के दौरान देखा गया। उससे वह अभिभूत हैं और इसके लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भले ही लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है। लेकिन यहां भी नगर निगम चुनाव या पंचायत चुनाव की तरह ही विरोधी के स्वर को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी पोस्टरों को फाड़ दिया गया।

( Adhir Chowdhury In Asansol ) वही कल आसनसोल में आए अभिषेक बनर्जी द्वारा कांग्रेस भाजपा और माकपा के बीच गठबंधन के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि मोदी और दीदी के बीच कितना गहरा गठजोड़ है। इसका सबूत गोवा के चुनाव के दौरान ही देखा गया था। अधीर चौधरी ने कहा कि गोवा में कांग्रेस की जीत पक्की थी। लेकिन ममता बनर्जी ने वहां जाकर भाजपा को जीतने में सहायता प्रदान की। इतना ही नहीं उन्होंने अभिषेक बनर्जी को इतिहास के पन्ने पलट कर देखने की सलाह देते हुए कहा कि मोदी के जो पूर्वज हैं भाजपा के उन नेताओं के साथ अगर किसी ने एक साथ मंत्रिमंडल में काम किया था वह आज की बंगाल की मुख्यमंत्री है।

Leave a Reply