ASANSOL

जितेन्द्र तिवारी ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने विभिन्न वार्डों व पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर पर लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर वितरण करने के लिए रविवार को कार्यकर्ताओं को मास्क व सैनिटाइजर प्रदान किया। जितेंद्र तिवारी ने अपने आवासीय कार्यालय से विभिन्न वार्डों के लिए दो-दो सौ पीस एन-95 मास्क तथा 100 बोतल सैनिटाइजर दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद बापी व्हीलर, बीगू ठाकुर, साधन पाल, भाजपा नेता राकेश शर्मा, कार्तिक दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply