Asansol रेलवे कालोनी वीआईपी रोड में महिला के सिर पर लोहे का पाइप गिरा
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल रेलवे कालोनी वीआईपी रोड पर रेलवे के बैरिकेड में लगे लोहे का पाइप गिरने से एक महिला जख्मी हो गई। हादसा सोमवार की सुबह हुआ। इसे लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह वीआईपी रोड से एक महिला पैदल जा रही थी। तभी वीआईपी रोड पर लगाये गये रेलवे के बैरिकेड का लोहे का पाइप अचानक खुलकर महिला के सिर पर गिर गया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/03/VideoCapture_20220328-094103.jpg?resize=352%2C457&ssl=1)
यह देखआसपास के लोग जमा हो गये। लोगों ने महिला के सिर पर पानी डाला। उसके बाद इलाज के लिए ले गये। लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। अगर यह पाइप किसी चलते हुए वाहन पर गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता।